विपिन सिंह परिवार ने कांग्रेस से विधायक सुंदर सिंह को लगाई फटकार - Smachar

Header Ads

Breaking News

विपिन सिंह परिवार ने कांग्रेस से विधायक सुंदर सिंह को लगाई फटकार

 विपिन सिंह परिवार ने कांग्रेस से विधायक सुंदर सिंह को लगाई फटकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र शब्दों को बताया असंसदीय

बोले कांग्रेस विधायक ने सदन की गरिमा का उल्लंघन किया


धर्मशाला

सुलह विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सदन में कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रति एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री जैसे शब्दों का प्रयोग करने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। विपिन सिंह परिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए तथा मंत्री पद को हथियाना के लिए कांग्रेस विधायक किस प्रकार के हथकंडों को अपना सकते हैं तथा सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो भी विधायक आए हैं वह लोगों के आशीर्वाद के द्वारा आए हैं, परंतु विधानसभा सत्र में आरडीजी (रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट) पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक सुन्दर सिंह ने प्रतिपक्ष नेता वह पूरे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया है उन शब्दों ने सदन की गरिमा का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक ने जो टिप्पणियां की उसे समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदर में मौजूद नहीं थे। विपिन सिंह परमार ने कहा कि जयराम ठाकुर को सिराग की जनता ने 6 बार जितवाकर सदन में भेजा है, और भाजपा पार्टी के निर्णय के बाद जयराम ठाकुर नेता बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ने जयराम ठाकुर के खिलाफ एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें सदन से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि एक चुनाव हुआ प्रतिनिधि 6 बार चुने हुए प्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करता है, यह कतई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी विधायक जनता द्वारा चुनकर सदन में आता है वो अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आता है, परंतु कांग्रेस विधायक ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया है उसे लगता है वे मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं और उनके मन में मंत्री बनने के लालसा भरी हुई है। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोई यह कहे की स्टेट हेड से, नाबार्ड द्वारा, सीआरएफ तथा पीएमजीएसबाई से मार्ग सुविधा गांव गांव तक पहुंची तो यह हर विधायक का प्रयास रहता है, परंतु यह शब्दों का प्रयोग करना कि वहां पर मलवा और पेड़ थे तथा कटिंग के बाद उन पेड़ों को नीचे फेंक दिया गया और उसके ऊपर मालवा डाल दिया जाता है और जब बरसात हुई तो उसके कारण आपदा आई। इस प्रकार के शब्दों का उच्चारण करना कहां तक उचित है।

परमार ने सदन में कहा कि एक तरफ कांग्रेस सरकार कहती है कि विधायक संस्था मजबूत होनी चाहिए, सीपीएफ के बारे में टिप्पणियां नही होनी चाहिए। उन्होंन कहा कांग्रेस विधायकों का ये बोलना की मिलकर दिल्ली चलते हैं, परन्तु क्या उनकी भावना मिलकर चलने की है। एक ओर कांग्रेस विधायक सदन से किसी को भी खुश करने के लिए किसी भी प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर सकतें है, ये आचरण ठीक नही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के जयराम ठाकुर के खिलाफ जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है उन शब्दों को सदन से हटाया जाए क्योंकि यह असंसदीय है।

कोई टिप्पणी नहीं