रिवालसर में राखी के पर्व पर बाजार में उमड़ी रौनक

रिवालसर में राखी के पर्व पर बाजार में उमड़ी रौनक


रिवालसर : अजय सूर्या /

 राखी के पर्व पर गुरुवार को रिवालसर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। लंबे समय से खराब सड़कों और बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा था, लेकिन आज मौसम खुलने से माहौल में उत्साह लौट आया।

विशेष रूप से महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जगह-जगह सजी राखियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाएं अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां चुनने में व्यस्त नजर आईं। दुकानदारों के अनुसार, सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की लगातार आवाजाही रही।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने शिव मंदिर रिवालसर के बाहर खीर का भंडारा आयोजित किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। राखी की खरीदारी और धार्मिक आयोजन ने पूरे रिवालसर बाजार को उत्सवमय बना दिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर