जनता की जेब पर से बोझ हटा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला – विधायक गांधी ने की सराहना

 जनता की जेब पर से बोझ हटा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला – विधायक गांधी ने की सराहना


नेरचौक : अजय सूर्या /

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में जीएसटी परिषद में प्रस्तुत सुझावों को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा निर्णय जीएसटी दरों में कटौती का रहा, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।


बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर आम आदमी के हित में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, मालवाहक वाहन, दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ियों पर लगने वाला टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस निर्णय से आम नागरिकों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम होगा।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मोदी सरकार शुरुआत से ही जनता की भलाई को सर्वोपरि मानकर फैसले ले रही है। चाहे बुनियादी ढांचे का विकास हो, डिजिटल भारत अभियान हो या टैक्स सुधार, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।


इस जनहितैषी फैसले से उत्साहित होकर विधायक इंद्र सिंह गांधी और स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड