2.72 करोड़ से बनेगी धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया

 2.72 करोड़ से बनेगी धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर में विकास की नई राह, 1500 लोगों को मिलेगा लाभ


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज मुंदला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 से जुड़ने वाली धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।


यह 3.670 किलोमीटर लंबी सड़क नाबार्ड के अंतर्गत 2.72 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सड़क बन जाने से अप्पर लदवाड़ा, बद बस्ती, धनोटु और अप्पर मुंदला के लगभग 1500 लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी।


पठानिया ने जानकारी दी कि गगल उपमंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लगभग 12.65 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि 9.80 करोड़ रुपये से बन रही ललेटा-बणुमहादेव सड़क का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त जलशक्ति विभाग द्वारा इस क्षेत्र में 40 लाख रुपये पेयजल योजनाओं पर खर्च किए गए हैं। मुंदला पंचायत के कालाबस्ती में 12 लाख रुपये से नया 63 केवी ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा।


इस अवसर पर विधायक ने सड़क निर्माण हेतु अपनी 6 कनाल जमीन दान करने वाले करतार चंद, जीवन कुमार और देश राज का सम्मान किया। उन्होंने प्राथमिक स्कूल लदवाड़ा, भाटी, मकरोटी, उपाहु और त्रेंबला के 98 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।


साथ ही आदर्श महिला मंडल 45 मील, ऋद्धि सिद्धि महिला मंडल, चिन्मय महिला मंडल लदवाड़ा तथा लाहेश्वरी महिला मंडल मुंदला को 10-10 हजार रुपये के चैक भेंट किए गए।


पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेत्री सरिता सैनी ने भी अपने विचार रखे।


कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, बीईईओ मिंटो देवी, सहायक अभियंता बलवीत, सहायक अभियंता विद्युत आशीष, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, सलाहकार विनय, पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, सुरेश पटाकू, महिला मंडल प्रधान जनका देवी, उपप्रधान सुमना, मधुबाला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर