मनमोहन चौधरी को "भारत गौरव सम्मान -2025" से किया सम्मानित

मनमोहन चौधरी को "भारत गौरव सम्मान -2025" से किया सम्मानित


 राष्ट्रीय संस्था शांति फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा के साथ राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भाव को देखते हुए  कांगड़ा चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी मनमोहन चौधरी को "भारत गौरव सम्मान -2025" से किया सम्मानित


इसके साथ ही "अपना काँगड़ा एंटरटेनमेंट" ने अपने कार्यक्रम मे गेस्ट ऑफ़ ऑनर से किया सम्मानित।

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट जिला कांगड़ा मे कार्यरत जिला प्रभारी मनमोहन चौधरी को अपना "कांगड़ा एंटरटेनमेंट संस्था" ने व राष्ट्रीय संस्था शांति फाउंडेशन ने सम्मनित किया है। जिनमे राष्ट्रीय संस्था "शांति फाउंडेशन" द्वारा बाल संरक्षण, सामाजिक सेवा के साथ राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भाव को देखते हुए संस्था ने "भारत गौरव सम्मान-2025" से सम्मानित किया है। मनमोहन चौधरी ने शांति फाउंडेशन संस्था के स्टेट अवार्डी शिक्षक सुनील आनंद का सम्मान देने के लिए आभार प्रकट किया है।


इसके साथ ही अपना काँगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम जोकि कांगड़ा मे आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि करनेल राणा ने मनमोहन चौधरी को बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए "गेस्ट ऑफ़ ऑनर" समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन जिला प्रभारी मनमोहन चौधरी ने अपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित गुप्ता का मान सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।


वर्तमान मे जिला काँगड़ा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट मे बतौर जिला प्रभारी कार्यरत मनमोहन चौधरी पिछले 12 वर्षों से लगातार अपनी सेबाएँ दे रहे है और अब तक के अपने कार्यकाल मे लगभग 5900 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा कर चुके हैँ। मनमोहन चौधरी ने बताया कि हमारी यूनिट ने बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण मे पूरे प्रदेश भर मे सबसे ज्यादा मामले प्राप्त किये और उनका सफलतापूर्वक निपटारा किया। बच्चों की शिक्षा के सम्बन्ध मे बात करे तो जो बच्चे बीच मे स्कूल छोड़ चुके थे, या कभी स्कूल गए ही नहीं थे ऐसे कई बच्चों का दाखिला स्कूल मे करवाया व उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा। जिला कांगड़ा मे हमने बहुत सारे बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने मे मदद की, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था, उन बच्चों को शेल्टर मे आश्रय दिलवाने मे मदद की। ऐसे शिशु जिनको कभी अपनों ने ही किसी मज़बूरी कारण त्याग दिया ऐसे बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार शिशु गृह शिमला मे आश्रय प्रदान करवाया।


 चाइल्ड हेल्पलाइन जिला प्रभारी मनमोहन चौधरी ने बताया कि हमारे द्वारा विद्यालयों, कॉलेज आईटीआई, पंचायत, स्लम एरिया व आंगनवाड़ी केंद्रों मे कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि कही भी कोई बच्चा किसी मुसीबत मे हो, या उनके साथ कोई यौन शोषण या छेड़छाड़ करता है, भिक्षावृति या बाल मजदूरी मे धकेलता है, बाल विवाह होता है, बच्चा नशा करता है या साइबर सुरक्षा सम्बन्धी सहायता चाहिए हो, या किसी को अपने आस-पास कोई ऐसा बच्चा नजर आता है जो अनाथ है या अर्ध अनाथ है उनकी सहायता के लिए हमें 1098 पर सूचित करे, ऐसे बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम काफ़ी तत्परता से कार्य करती है। 


जिला हेल्पलाइन के जिला प्रभारी मनमोहन चौधरी ने बताया कि बाल संरक्षण, शिक्षा और बाल अधिकारों की जानकारी प्रदान करने हेतु एवं कोरोना काल मे दी गई सेवाओं हेतु बीते वर्षों मे भी उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, इसके साथ ही महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, जिलाधीश कांगड़ा, एस.डी.एम नगरोटा बगवा व अन्य स्थानीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर