हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा दशहरा व रामलीला

 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा दशहरा व रामलीला 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर 11 दिन तक पूरे शहर को अयोध्या की तरह लाइटों से सजाया जाएगा । राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब द्वारा क्लब के अध्यक्ष गौरव महाजन ने एक वैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा कीl इस बैठक में क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे ओर रामलीला को धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष गौरव महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे ओर रामलीला को बड़े उत्साह और हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगाl गोरतलव है कि नूरपुर शहर के जन्माष्टमी त्योहार को एक अलग पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय श्री राकेश महाजन ने ही नूरपुर के दशहरे व रामलीला को भी क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज दोनों त्यौहार पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

स्वर्गीय राकेश महाजन के देहांत के बाद उनके पुत्र गौरव महाजन और उनके भाई योगेश महाजन व पूरा महाजन परिवार इस प्रथा को उसी प्रकार आगे बढ़ाते हुए इन त्योहारों को ओर अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास्त् रहते है।यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति राजा साहिब दशहरा एवं रामलीला क्लब, नूरपुर के तत्वावधान में आयोजित होता है।

नूरपुर के इस दशहरे की परंपरा का शुभआरम्भ नूरपुर के राजा जगत सिंह ने किया था, जिसे आज तक नगरवासी पूरे समर्पण और आस्था के साथ निभाते आ रहे हैं।महोत्सव की शुरुआत 22 सितम्बर 2025 (प्रथम नवरात्रे) से होगी और इसका समापन 2अक्टूबर 2025 (विजयदशमी) को किया जाएगा l उल्लेखनीय है कि किसी समय राजा साहिब दशहरा जम्मू कश्मीर प्रांत के बसौली शहर के दशहरो से अधिक लोकप्रिय होते थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग