इनर व्हील क्लब नूरपुर में आज नागरिक अस्पताल नूरपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को जागरूक किया

 इनर व्हील क्लब नूरपुर में आज नागरिक अस्पताल नूरपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को जागरूक किया 

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 इनर व्हील क्लब, नुरपूर ने "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम की शिरकत क्लब की प्रधान नीति महाजन पत्नी गौरव महाजन ने अपने क्लब की सदस्यों के साथ मेडिकल सुपरीटेंडेंट अनुपमा शर्मा नागरिक अस्पताल नूरपुर की टीम के सहयोग से की l इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीति महाजन ने नागरिक अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक अनुकंपा शर्मा व नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सतीश पोल का क्लब की सदस्यों के द्वारा आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग नूरपुर के सहयोग से हमारा यह कार्यक्रम सफल रहा है l इस पहल के तहत, महिलाओं के लिए निःशुल्क रक्त जाँच शिविर आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाना था। क्लब ने लोगों को इन जाँचों के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें जाँच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रेरणा का असर यह हुआ कि क्लब की सदस्यों ने भी खुद ये जाँच करवाकर समाजिक संस्थायो को भी जागरूक किया l इससे दूसरों को और अधिक प्रोत्साहन मिला। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनी ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहाँ उन्होंने विशेष रूप से स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई। इस तरह, इनर व्हील क्लब नुरपूर ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी अभियान चलाकर "स्वस्थ नारी" ही "सशक्त परिवार" की नींव मजबूत रखने की मुहिम को जागरूक कियाl मोके पर इस कार्यक्रम मे सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सतीश पोल व अस्पताल के स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे l इनर व्हील क्लब की सदस्य सोनिया महाजन व सीमाओहरी व मनु महाजन व वीना महाजन व सुदेश व दीपिका व मधु इत्यादि क्लब की सदस्या मौजूद रही l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम