जिला शिमला संयुक्त संघर्ष समिति,

 जिला शिमला संयुक्त संघर्ष समिति, हिमाचल प्रदेश ।


 आज हिमाचल प्रदेश पेन्शनर संयुक्त संघर्ष समिति, जिला शिमला पेंशनर्स की बैठक संयोजक मदन शर्मा की अध्यक्षता में रोटरी क्लब, माल रोड़ शिमला में हुई । जिसमें विशेष रूप से अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, प्रेस सचिव सैन राम नेगी, सह संयोजक मोहन ठाकुर व दीप राम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा और भाग चंद चौहान, लायक़ राम शर्मा, अमोलक राम, बुद्धि राम जस्टा, सुरेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद रहे । इस बैठक में विशेष रूप से 17 अक्टूबर 2025 को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा उपरांत रूपरेखा निर्धारित की गई । इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जन जागरण अभियान के तहत सभी पेन्शनरों को जागरूक किया जाएगा । ग़ौरतलब है कि अभी तक 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ जैसे कि कमयूटेशन, लीव इनकैशमेनट, ग्रेच्युटी व 13% डीए तथा 111 माह का एरियर की अदायगी नहीं की गई है । इसी प्रकार मेडिकल बिलों का भुगतान विगत 3 वर्षों से लंबित पड़ा है जिस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष पनप रहा है । इस बारे में संयुक्त संघर्ष समिति ने 1 माह का नोटिस 16 सितंबर 2025 को दिया । यदि इस अवधि के दौरान प्रदेश सरकार पेंशनरों की देनदारियों की अदायगी नहीं करती है तो प्रदेशभर धरना प्रदर्शन आरम्भ कर देगी । 

बैठक में मीरा ठाकुर, सुभाष वर्मा, देवी लाल ठाकुर, गोपाल झिलटा,सत्य प्रकाश वर्मा, रितुराज, सुरत सिंह, दलीप जस्टा, ज्ञान चंद भलाई, हरदयाल, मोहन दास, इन्द्र सिंह, योग राज, गुलाब ठाकुर, रतन ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, सुभाष झागटा, विजय, सुन्दर, अनिल आदि मौजूद रहे ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत