स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रतिदिन जोनल अस्पताल मे 100 से 150 महिलाएं ले रही स्वास्थ्य लाभ

 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रतिदिन जोनल अस्पताल मे 100 से 150 महिलाएं ले रही स्वास्थ्य लाभ

15 से 49 वर्ष की आयु वाली सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की हो रही निशुल्क जांच, 


 मंडी : अजय सूर्या /

केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से देश भर में ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान को चलाया जा रहा है। जोनल अस्पताल मंडी में इस अभियान के लिए विशेष ओपीडी में 15 से 49 वर्ष की आयु वाली सभी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उनके टेस्ट भी निशुल्क किए जा रहे हैं। इसमें नॉन कम्युनिकेबल डिजिज, हाइपरटेंशन, डायबिटिज, हीमोग्लोबिन, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल आदि की स्क्रिनिंग भी की जा रही है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक इसी तरह से जारी रहेगा। मैडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दिनेश ठाकुर ने बताया कि खून जांच में शुगर जांच, विभिन्न कैंसर जांच , हीमोग्लोबिन इत्यादि महिलाओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों के टीकाकरण को भी गति दी जा रही है इसके साथ ही टीबी की जांच के लिए भी सैंपल लिए है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ महिलाएं स्वस्थ बनेंगी बल्कि परिवार भी सशक्त बनेगा। यदि महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार को सशक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं महिलाओं ने भी इस अभियान की खूब सराहना की है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर