03 नशा तस्कर भदरोया से गिरफ्तार 22. 65 ग्राम चिट्टा, नकद राशि 4,70,000/- रुपये, 101.7 ग्राम सोना, 478 ग्राम चांदी व डिजिटल माप मशीन के साथ

03 नशा तस्कर भदरोया से गिरफ्तार 22. 65 ग्राम चिट्टा, नकद राशि 4,70,000/- रुपये, 101.7 ग्राम सोना, 478 ग्राम चांदी व डिजिटल माप मशीन के साथ 


(नूरपुर : विनय महाजन) पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत गत देते रात नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र भदरोया में बचनी देवी पत्नी स्व0 सतपाल निवासी गांव भदरोया जिला कांगडा तथा उसके दोनों बेटों लवजीत @ लब्बा व करण के रिहायशी मकान भदरोया में छापामारी के दौरान 22.65 ग्राम चिट्टा व नकद राशि 4लाख 70 हजार 000/- रुपये व 101.7 ग्राम सोने के आभूषण व 478 ग्राम चांदी के आभूषण व 01 डिजिटल माप तोल मशीन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न नूरपुर द्वारा एक प्रश्न और में दी गई हैl रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपीयों के खिलाफ अभियोग संख्या 120/25 अधीन धारा 21, 29-61-85 एन डी एन्ड पी एस एक्टके तहत पुलिस थाना डमटाल में पंजीकृत किया गया हैं । उपरोक्त अभियोग में सभी आरोपीयों को नियमानुसार गिरफ्तार करके करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं। भविष्य में भी पुलिस जिला नूरपुर का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा । इस मामले में जांच कर रही पुलिस की टीम ने बताया कि उपरोक्त अभियोग की जाँच के दौरान यह पाया गया हैं कि तीनों आरोपी अभ्यस्त अपराधी हैं जिन पर पहले भी कई अभियोग प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर में दर्ज हैं.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।