कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर 5HP (1) COY-NCC छात्रों का नामांकन किया गया।

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर 5HP (1) COY-NCC  छात्रों का नामांकन किया गया।


यह नामांकन सेना से संबंधित एनसीसी अधिकारियों सूबेदार संतोष सिंह, सीएचएम प्रवीण कुमार व ऑनरेरी नायब सूबेदार बहादुर सिंह की टीम के द्वारा किया गया जो एनसीसी बटालियन धर्मशाला के अधीन संचालित है। इस नामांकन प्रक्रिया में महाविद्यालय के लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया जिसमें 15 छात्र और 12 छात्राओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर मनीष मोदी कमान अधिकारी के दिशा निर्देश में चयन प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। उन्होंने एन सी सी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक दायित्व के गुणों को विकसित करता है। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन शारीरिक फिटनेस, ग्राउंड टेस्ट, साक्षात्कार, नेतृत्व कौशल, अनुशासन एवं समर्पण जैसे प्रमुख पहलुओं के आधार पर किया गया। चयनित विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स के रूप में नामित किया जाएगा जो आगामी प्रशिक्षण सत्रों, वार्षिक शिविरों और राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों में भाग लेंगे।

इस चयन प्रक्रिया का संचालन एनसीसी की सीटीओ प्रो. रजनी देवी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चयन भविष्य में नए अवसर प्रदान करेगा व उनमें राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को जागृत करेगा। साथ ही उन्होंने चयन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु एनसीसी अधिकारी प्रो. रजनी देवी, मौके पर मौजूद वरिष्ठ प्राध्यापक विकास राणा, प्रो रविंदर जग्गी, प्रो विकास कालोत्रा आदि व धर्मशाला से आई हुई टीम का आभार व्यक्त किया।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिया प्राचार्य अरुण चंद्र जी का आभार प्रकट किया और कहा कि जब से प्राचार्य जी ने इस महाविद्यालय में कार्यभार संभाला है तब से ये महाविद्यालय सफलता के नए आयाम छू रहा है। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में