आयुष बिभाग ने एनडीआरएफ बटालियन जसूर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया

आयुष बिभाग ने एनडीआरएफ बटालियन जसूर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया


नूरपुर:  विनय महाजन /

 आयुष विभाग नूरपुर के सहयोग से 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), जसूर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरि पूजन एवं योगाभ्यास से हुई, जिसमें योग प्रशिक्षकों ने एनडीआरएफ जवानों को योगासन करवाते हुए नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभों से अवगत करवाया। इस अवसर पर डॉ. सनी जरियाल, डॉ. पूनित शर्मा एवं डॉ. नेहा ने आयुर्वेद की महत्ता पर विशेष व्याख्यान दिए। स्वास्थ्य आयुष संकल्प, हवन एवं पर्यावरण शुद्धिकरण प्रक्रियाएँ आयोजित की गईं। साथ ही निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया।अपने संबोधन में डॉ. सनी जरियाल ने कहा कि “आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण विज्ञान प्रणाली है।” उन्होंने दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग और प्राणायाम को रोगों की रोकथाम के लिए अनिवार्य बताया। कहा कि इस वर्ष की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन का संदेश देती है।एनडीआरएफ की ओर से रजनीश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ. निपुण शास्त्री (सीएमओ) एवं धर्मेंद्र ठाकुर (उप कमांडेंट) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम