जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी

 जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया में किया गया जिसमे आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाये उपस्थित रही l इस कार्यक्रम में स्थानीय पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौस्टिक एवं संतुलित आहार को जीवन में शामिल करने हेतु सन्देश दिया l राजेश राय बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम में लोगों को स्थानीय संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूक किया जा सके इस दौरान स्वच्छता ही सेवा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जानकारी दी और इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु विशेष आग्रह किया l विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने बताया की पोषण माह के दौरान जिला की प्रत्येक आंगनबाडी केंद्रों में कुपोषण को मुक्त करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है और गृह भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनको रेफरल सर्विस प्रदान की जा रही है तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा की समस्या से निपटने के लिए चीनी, नमक और तेल का कम उपयोग करने पर व्यापक प्रचार किया जा रहा है I पोषण माह के दौरान जनसहभागिता के सहयोग से आंगनबाडी केन्द्रो के सभी लाभार्थियों को जीवन के सुनहरे प्रथम 1000 दिनों के महत्त्व के साथ साथ स्वछता की जानकारी दीं जा रही है l पोषण माह के आज के कार्यक्रम के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक,सीमा देवी वृत्त सुपरवाइजर मुगला , विकास शर्मा खण्ड समन्वयक चुवाड़ी ,रमेश कुमार खण्ड समन्वयक चम्बा ,और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से रेखा पठनीया , ज्योति , मुस्कान ,तनु महाजन ,शिवालिका व् अपराजिता विशेष रूप से उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत