लाहौल घाटी का दौरा, प्रभावितों को हर संभव सहयोग का भरोसा : जयराम ठाकुर

 लाहौल घाटी का दौरा, प्रभावितों को हर संभव सहयोग का भरोसा : जयराम ठाकुर

लाहौल घाटी में जयराम ठाकुर का दौरा: लिंडुर गांव के लिए ₹23 करोड़ की DPR, आपदा प्रभावितों को शीघ्र राहत देने की मांग


लाहौल घाटी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल घाटी के तांदी संगम घाट, जोबरंग, हालिंग एवं लिंडुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं।


लिंडुर गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण कई घरों में दरारें आ चुकी हैं और लोगों का जीवन खतरे में है। वहीं, हालिंग गांव में उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।


जयराम ठाकुर ने बताया कि लिंडुर गांव की सुरक्षा के लिए हिमाचल सरकार ने ₹23 करोड़ की DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है। इसमें भूस्खलन रोकने के उपायों और नाले में चेक डैम जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।


नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित ₹1500 करोड़ के आपदा राहत पैकेज से लाहौल के प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर