हिमाचल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण की मांग

 हिमाचल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए विशेष सघन पुनरीक्षण की मांग

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री अनिल खाची को पत्र लिखकर विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कराने की मांग की है।


त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्तमान में राज्य में ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर परिषदों और नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में विधानसभा और लोकसभा की मतदाता सूचियों के आधार पर विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया अपनाना बेहद ज़रूरी है।


उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इस प्रक्रिया से चुनावों में पारदर्शिता बढ़ेगी और यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो। इससे मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या द्विविधा की संभावना समाप्त होगी।


कपूर ने यह भी कहा कि विशेष पुनरीक्षण से 18 वर्ष से ऊपर के सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा और कोई भी नागरिक मतदान से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही, यह प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों को भी निर्वाचन कार्य निष्पक्ष व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में मददगार साबित होगी।


भाजपा प्रवक्ता ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार यह कार्य आगामी एक माह के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग