कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में कंवर दुर्गा चंद की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

 कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में कंवर दुर्गा चंद  की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंदर ने मुख्य अतिथि  जसवंत डढवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके साथ पधारे विशिष्ट अतिथियों सेवानिवृत्त प्रो. सुरजीत सिंह राणा,  आशा कलोत्रा,  सुरेश कलोत्रा,  अभिषेक सूद,  लता सूद,  सुनीता देवी (PTA अध्यक्ष),  अशोक कटोच,  केसर कटोच एवं  राजकुमार कटोच को मफलर पहनाकर कर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. किरण शर्मा ने किया। प्राचार्य महोदय ने अपने प्रेरक संबोधन से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया और महाविद्यालय की ई–न्यूज़लेटर “Quarterly Buzz” का विमोचन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 

छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरजनात्मक प्रस्तुतियां पेश की गई जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य एवं वाद्य-प्रस्तुतियां शामिल रही। इस अवसर पर विशेष रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चंद्र ने अपनी अनोखी प्रतिभा को सुरों के माध्यम से एक माला में पिरोया व साथ ही प्रो. ललिता शर्मा ने सितार वादन द्वारा लोकधुनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

मुख्य अतिथि e  जसवंत दढवाल जी ने अपने संबोधन में छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित किया तथा महाविद्यालय को ₹11,000 रुपए की धनराशि भेंट की। उन्होंने खेलकूद दिवस पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित भी किया।

समारोह के अंत में प्राचार्य एवं प्राध्यापक वर्ग ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत प्रो. विकास राणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अंत में प्राचार्य महोदय ने छात्रों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को आगे भी इसी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन संगीत के छात्रों द्वारा सितार वादन के माध्यम से राष्ट्रगान की विशेष प्रस्तुति के साथ सम्पन हुआ।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर