केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस शिफ्टिंग पर भड़के एडवोकेट विश्व चक्षु, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस शिफ्टिंग पर भड़के एडवोकेट विश्व चक्षु, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना


सुक्खू सरकार रोक रही धर्मशाला की प्रगति, पर सुधीर शर्मा कर रहे निरंतर प्रयास, स्थानीय विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे सुधीर शर्मा

छात्रों का भविष्य दांव पर, सरकार पर भेदभाव के आरोप

विश्व चक्षु का वार, धर्मशाला को गटर में धकेल रही सुक्खू सरकार


धर्मशाला-शाहपुर कैंपस को देहरा शिफ्ट करने की तैयारी को लेकर प्रदेश की। राजनीति में बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने इस मुद्दे पर सुक्खू सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि धर्मशाला लगातार अनदेखी का शिकार हो रहा है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम धर्मशाला में पहले ही करीब 28 हैक्टेयर भूमि हस्तांतरित हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार जानबूझकर इस परियोजना को अटकाने का खेल खेल रही है। चक्षु ने आरोप लगाया कि धर्मशाला व शाहपुर में चल रहे कैंपस को देहरा शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है, जबकि धर्मशाला के जदराँगल में भूमि से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपये की राशि अब तक कांग्रेस सरकार ने जमा नहीं करवाई।


विश्व चक्षु ने कहा कि यह मसला छात्रों और उनके भविष्य से जुड़ा है। सरकार को राजनीति छोड़कर बिना देरी किए 30 करोड़ रुपये तुरंत जमा करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक व वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा धर्मशाला की उन्नति के कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं परंतु प्रदेश सरकार धर्मशाला की लगातार अनदेखी कर रही है। सुधीर शर्मा धर्मशाला हो हेवन सिटी बनाना चाहते हैं लेकिन सुक्खू सरकार धर्मशाला को गटर में पहुंचाना चहती है।


चक्षु ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार धर्मशाला के साथ भेदभाव बंद नहीं करती और केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती, तो जनता कांग्रेस सरकार को माफ़ नहीं करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन