आपदा में देवदूत बनी गढ़वाल राइफल्स – सांसद ने किया सम्मानित

 आपदा में देवदूत बनी गढ़वाल राइफल्स – सांसद ने किया सम्मानित

विपिन सिंह परमार, मेजर जनरल चंदेल व कर्नल पारीक रहे मौजूद


धर्मशाला 

काँगड़ा-संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 16वीं गढ़वाल राइफल्स की वीरता और सेवा-भाव की सराहना करते हुए बटालियन को प्रशंसा पत्र भेंट किया। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सैनिकों ने न केवल जनजीवन की रक्षा की, बल्कि अनुकरणीय साहस और सेवा भाव का परिचय दिया।


17-18 सितम्बर 2025 को काँगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बछवाई में आए भूस्खलन से 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस दौरान ग्रामीण जान-माल के संकट में फँस गए। ऐसे कठिन हालात में 16वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान तुरंत मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार, भोजन-पानी व अन्य आवश्यक संसाधन मुहैया कराए। सैनिकों ने प्रभावित घरों से घरेलू सामान और बहुमूल्य वस्तुएँ भी सुरक्षित निकालकर परिवारों को सौंपीं।


सांसद ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स के इस अदम्य साहस और अथक प्रयास ने न केवल ग्रामीणों का जीवन बचाया बल्कि उनका मनोबल भी मज़बूत किया है। यह कार्य सेना के आदर्श वाक्य “सेवा परमो धर्मः” को जीवन्त करता है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक विपिन सिंह परमार ने बटालियन के कमान अधिकारी और सभी सैनिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए धन्यवाद कर प्रशस्ति पत्र कर्नल अर्पित पारीक को संयुक्त रूप से भेंट किया।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मेजर जनरल चंदेल और कर्नल अर्पित पारीक भी मौजूद रहे।


विपिन सिंह परमार ने भी सेना की सराहना करते हुए कहा कि 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने न केवल बछवाई पंचायत, बल्कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रभावित गाँवों में भी साहसिक और सेवा-भाव से भरे कार्य किए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर