चंबा राजकीय महाविद्यालय चम्बा में शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले के दूसरे दिन कार्यशाला का सफल आयोजन

चंबा राजकीय महाविद्यालय चम्बा में शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले के दूसरे दिन कार्यशाला का सफल आयोजन

( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) राजकीय महाविद्यालय चम्बा में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) दिल्ली, हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रमोशन सोसाइटी चम्बा तथा राजकीय महाविद्यालय चम्बा के सहयोग से तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले एवं शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन के कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा गया । 

उक्त जानकारी देते हुए संतोष आनंद, सहायक निदेशक (हस्त शिल्प ) हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, रोवर रेंजर, उन्नत भारत अभियान, एम बी ए, विभिन्न विभागों के कल्ब, सोसाइटी के सदस्य एवं स्वयंसेवी तथा अन्य विद्यार्थियों नेसकारात्मक भागीदारी सुनिचित की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हस्तशिल्पों के हस्तशिल्पी अपनी काला का प्रदर्शन करेंगे तथा विद्यार्थियों को भारत सरकार के अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय, हस्त शिल्प सेवा केंद्र की विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों के बारे में जागरूक किया व प्रशिक्षण दिया । प्रतिदिन इस जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा प्रशिक्षण का आयोजन प्रात: 10:30 बजे से 2:30 बजे तक राजकीय महाविद्यालय चम्बा परिसर में किया जा रहा है।  

दूसरे दिन चम्बा की कार्यशाला के दौरान चम्बा एवं पहाड़ी कढ़ाई कलाकार हिनू शर्मा, चर्म शिल्पकार विनोद कुमार, सिलाई - बुनाई कलाकार अंजू कुमारी ने अपने-अपने शिल्प एवं कला का प्रदर्शन किया, विद्यार्थियों को शिल्प की बारीकियां सिखाई तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का सम्भव उत्तर देकर निवारण किया। मंगलवार को उक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा समापन, शिल्पकारों के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय चम्बा सभागार में किया जायेगा। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में चुना लोन, निखिल, लतु शर्मा, मुस्कान, आँचल, पंकज, इक्षान्त सिंह अहीर, दीपिका, महक, पूंचुक ढोलमा, नवजोत, नीरज, तेज सिंह, महेंद्र, ममता, विशाखा, दर्शना, निशा, निकिता, जाह्नवी, ममता कुमारी, हिन्ना, स्नेहा, श्रेया, राशि इत्यादि उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग