जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हर हाल में होगा सुनिश्चित- यादविंद्र गोमा

 जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हर हाल में होगा सुनिश्चित- यादविंद्र गोमा

मल्ली में आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र और महिला मंडल का मंत्री ने किया लोकार्पण


बोले- विधानसभा क्षेत्रों की जरूरतो और मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा

पंचरुखी

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की जरूरतों और मागों पर उचित कार्रवाई करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लंबागांव विकास खंड की ग्राम पंचायत द्रमण के मल्ली गांव में आयोजित जनसभा के दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री और कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने ये बात कही।


इससे पूर्व मंत्री ने मल्ली गांव के लिए 27.5 लाख रुपए की लागत से बने आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र और 4 लाख रुपए की लागत से तैयार महिला मंडल भवन को लोकार्पित किया।


जनसभा के दौरान मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मल्ली गांव में आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र खुलने से आशापुरी, द्रमण, मकोल और आसपास के हजारों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने महिलाओं को महिला मंडल भवन मल्ली निर्माण पूर्ण होने पर शुभकामनाएं भी दी।


उन्होंने मल्ली चौक पर सोलर लाइट, वैष्णो माता मंदिर की सड़क, सामुदायिक भवन निर्माण जल्द करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महिला मंडल भवन मल्ली के लिए जाने वाले रास्ते को तैयार करने के लिए 50 हजार रुपए विधायक निधि से जारी करने की घोषणा भी की।


मंत्री ने द्रमण पंचायत के मल्ली बूथ के लोगों का उनके सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के कारण ही उनका प्रदेश सरकार की कैबिनेट में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि बालू, नल्ली सड़क के अलावा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन सड़कों को कांग्रेस की सरकारों ने समय समय पर निर्माण कार्य कर अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को उन्होंने विधायक प्राथमकिताओं में समय समय पर शामिल किया है।


मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कें को नाबार्ड से सुधारीकरण और विस्तारीकरण की मंजूरी मिली है। इस पर करीब 14 करोड़ रुपए व्यय किया जाएगा। इस मामले पर उचित कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। इससे पूर्व द्रमण क्षेत्र के लोगों को तहसील के लिए पालमुपर का रुख करना पड़ता था लेकिन उनके प्रयासों से अब तहसील पंचरुखी में ही स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इसी तर्ज पर आगामी समय में जनहित के निर्णय लेने के लिए प्रयासरत है।


जनसभा के दौरान उनके साथ उपनिदेशक आयुष डॉ. पूनम जरेट, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अनीता, खंड विकास अधिकारी लंबागांव सिकंदर कुमार, स्थानीय प्रधान विनोद राणा, पूर्व प्रधान गुरबचन सिंह, स्थानीय कांग्रेस नेता ओपी धीमान, सुरेश डोगरा, केहर सिंह ठाकुर सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 


मुख्यमंत्री जल्द करेंगे विधानसभा क्षेत्र का दौरा

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द जयसिंहपुर विधासभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को विभिन्न सौगातें प्रदान करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत