32 करोड़ की पेयजल योजना से पंचरुखी क्षेत्र को जल्द मिलेगा लाभ : आयुष मंत्री

 32 करोड़ की पेयजल योजना से पंचरुखी क्षेत्र को जल्द मिलेगा लाभ : आयुष मंत्री

यादविंद्र गोमा ने श्रीमद् भागवत कथा सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण


पालमपुर

आयुष, युवा सेवाएं व खेल एवं कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज पंचरुखी स्थित लदोह में श्रीमद् भागवत कथा सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लिया तथा पूजा-अर्चना की। उन्होंने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता मानव जीवन के लिए प्रेरणा का महान ग्रंथ है, जो सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है। ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण का सृजन करते हैं, बल्कि समाज को सही दिशा में अग्रसर करने का भी कार्य करते हैं।

आयुष मंत्री ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों व समस्याओं को भी सुना और आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा कमेटी को 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने इस सामुदायिक भवन को क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीणों को सामूहिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने अवगत कराया कि पंचरुखी तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 करोड़ रुपए की लागत से महत्वाकांक्षी पेयजल योजना निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही पूर्ण होकर क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से सल्याणा में बनने वाले में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सल्याणा में आयोजित मेलों के लिए कुश्ती अखाड़ा में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे स्थानीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों को सुदृढ़ता प्रदान होगी।

इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा कमेटी के संचालक सुदर्शन अवस्थी, कमेटी के प्रधान ज्योति प्रकाश, कमेटी के उप प्रधान संतोष कुमार एवं आर सी लदोहिया सहित ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर