सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पाँच बीघा भूमि नीति पर राहत, किसानों और गरीब परिवारों को मिला सहारा : विपिन सिंह परमार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पाँच बीघा भूमि नीति पर राहत, किसानों और गरीब परिवारों को मिला सहारा : विपिन सिंह परमार 

(हिमाचल मीडिया: सुलह: केवल कृष्ण शर्मा) विधायक सुलह एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश की जनता के हित में पाँच बीघा भूमि नियमितीकरण नीति के राजस्व अधिनियम 163A पर अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है, यानी इस पर रोक लगाते हुए stay दिया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से प्रदेश के लाखों किसान भाई-बहनों, साधारण परिवारों और गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिली है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से ज़मीन को उपजाऊ बनाया है और अब उनका हक और भविष्य सुरक्षित हुआ है। परमार ने कहा कि यह फैसला केवल एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आस और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के साथ न्याय होना चाहिए और किसी भी किसान या परिवार को अपनी ज़मीन और सिर से छत खोने का डर नहीं होना चाहिए, यही हिमाचल की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पहले से प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, हर साल बारिश और भूस्खलन से लोग घर और ज़मीन खोकर असहाय हो रहे हैं, ऐसे में यदि पीढ़ियों से बसे परिवार भी बेघर कर दिए गए तो हिमाचल की आत्मा हिल जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुप्रीम कोर्ट इस सच्चाई को अवश्य महसूस करेगा और न्याय मिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग