प्रदेश के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र दिया

 प्रदेश के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र दिया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बरेट की निवासी राजकुमारी पत्नी तिलक राज तहसील सदवा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने आज जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय में एक शिकायत पत्र में गांव के उत्तम चंद पुत्र उज्जवल राम के परिवार पर बिना किसी कारण तंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग कभी मेरे खेत में आवारा पशु छोड़ देते हैं.कभी कुत्ते छोड़ देते हैं. कभी केले के पेड़ों को काट देते हैं.कभी घास को चोरी से काट कर ले जाते हैं. कभी पानी की पाइपो को तोड़ देते हैं l आखिरकार में इनसे तंग आ चुकी हूं l मैंने इस मामले में पहले भी पंचायत व नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत की थी लेकिन मेरी कोई सुनाई अभी तक नहीं हुई l शिकायती पत्र में राजकुमारी ने यह भी लिखा है कि यह लोग मुझे पागल करार देते हैं अगर मैं पागल हूं तो मेरा मेडिकल करवाया जाए क्योंकि मैं अकेली घर पर रहती हूं और मुझे जान का खतरा भी है l मैंने कई बार हेल्पलाइन पर भी रिपोर्ट की है लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई संबंधित विभाग मेरे पास आता जरूर है लेकिन मेरी समस्या का आज तक कोई भी समाधान नहीं हुआ l शिकायतकर्ता ने पत्र में यह भी लिखा है कि मैंने उनके विरुद्ध सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की थी जिस कारण यह मुझे परेशान कर रहे हैंl शिकायतकर्ता ने पत्र में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर से आग्रह किया है कि इस मामले की धरातल पर कार्यवाही की जाए और मुझे आपसे उम्मीद है आप मुझे न्याय दिलाने में मददगार होगी l इस मामले में जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच डीएसपी नूरपुर को दी गई है वह अपनी रिपोर्ट एसपी कार्यालय में देंगेl उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच धरातल पर की जाएगी ताकि शिकायतकर्ताओं को पूरी राहत मिले क्योंकि कानून सबके लिए एक हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर