फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में

 फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित, साक्षात्कार 18 जुलाई को रोजगार कार्यालय मंडी में


मंडी : अजय सूर्या /

जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने सूचित किया है कि के.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी को फिटर एवं वैल्डर के 50 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई (फिटर ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को 17,000 रुपए प्रतिमाह (बेसिक वेतन) तथा अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर 25,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार, देहरादून तथा पंजाब स्थित परियोजनाओं में की जाएगी।


 


उन्होंने बताया कि पात्र योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है अथवा जिनका पंजीकरण निष्क्रिय/समाप्त हो गया है, वे https://www.eemis.hp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाईन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं।


 


उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित छाया प्रतियों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा कंपनी के प्रतिनिधि के मोबाइल नम्बर 98050-77102 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर