कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू, 2027 में जनता करेगी हिसाब बराबर: विपिन सिंह परमार

 कांग्रेस सरकार का काउंटडाउन शुरू, 2027 में जनता करेगी हिसाब बराबर: विपिन सिंह परमार

भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान—एकजुट होकर जन-जन तक पहुंचें, झूठ और कुशासन के खिलाफ छेड़ें जनजागरण अभियान


पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद अब से ही हो चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे, घर-घर पहुंचे और कांग्रेस सरकार के झूठ, वादाखिलाफी, कुशासन तथा जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब करें। कहा कि यह केवल चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश को कुशासन से मुक्त कराने का जनआंदोलन है।

परमार ने कहा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने झूठी गारंटियों और बड़े-बड़े वादों का सहारा लेकर प्रदेश की भोली-भाली जनता को भ्रमित किया, लेकिन साढ़े तीन वर्षों में उन वादों का परिणाम केवल निराशा, अव्यवस्था और आर्थिक बदहाली के रूप में सामने आया। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, किसान और बागवान संकट में हैं, कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, महिलाएं अपने साथ हुए वादाखिलाफ़ी को याद कर रही हैं और आम जनता महंगाई व बदहाल व्यवस्था से परेशान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को विकास और प्राकृतिक आपदाओं से राहत के लिए भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के साथ मजबूती से खड़े होकर सहयोग दिया। लेकिन आज भी प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि केंद्र से मिली सहायता राशि का वास्तविक उपयोग कहां हुआ। यदि सब कुछ पारदर्शी है तो प्रदेश सरकार राहत राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं करती? केंद्र द्वारा बार-बार जानकारी मांगे जाने के बावजूद जवाब देने से बचना अनेक गंभीर सवाल खड़े करता है।

परमार ने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू की गई अनेक विकास योजनाएं आज ठप पड़ी हैं। कांग्रेस सरकार साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश को कोई नई दिशा देने वाली एक भी बड़ी योजना नहीं दे सकी। सरकार की पहचान अब विकास नहीं, बल्कि घोषणाएं, बहाने और प्रचार तक सीमित होकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास न स्पष्ट नीति है, न विकास की दृष्टि और न ही जनता के प्रति ईमानदार नीयत। प्रशासनिक अव्यवस्था, आर्थिक कुप्रबंधन और निर्णयहीनता इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। प्रदेश का हर वर्ग परिवर्तन चाहता है और जनता अब इस सरकार को उसके कार्यों के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

विपिन सिंह परमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आज संगठन की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। व्यक्तिगत मतभेदों और छोटे-छोटे विवादों को भुलाकर प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन हित को सर्वोपरि रखे। बूथ ही चुनाव जीतने की सबसे बड़ी इकाई है और बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की विजय का सबसे मजबूत आधार है। यदि हर कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जनता के बीच जाएगा तो वर्ष 2027 में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की प्रचंड वापसी निश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब झूठे आश्वासनों से नहीं, बल्कि काम और परिणाम से सरकार का मूल्यांकन करेगी। वर्ष 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि हिमाचल के सम्मान, विकास, पारदर्शिता और सुशासन की पुनर्स्थापना का चुनाव होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज से ही यह संकल्प ले कि वह प्रदेश के कोने-कोने तक जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगा और भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिलाने के लिए पूरी शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

"जनता का विश्वास टूट चुका है, कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब समय परिवर्तन का है, अब समय भाजपा का है। आइए, हम सब एकजुट होकर 2027 में हिमाचल को फिर से विकास, सुशासन और जनविश्वास के मार्ग पर ले जाने का संकल्प लें।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर