*जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल के पास दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*
*जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल के पास दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे करने हेतु कांग्रेस चम्बा लोकसभा सांसद से आग्रह*
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश मे बहुत चर्चित फोरलेन निर्माण कंपनी के द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली हैl यह किस्सा है जसूर बाजार की दोनों सर्विस लेन सड़कों को तारकोल डालकर पक्का कर देने से जसूर के कारोबारी वर्ग ने भी राहत की सांस ली है l बता दे कि लंबे समय से इन जर्जर सड़कों पर वाहनों के गुजरने से भारी मात्रा में धूल मिट्टी उड़कर कारोबारी परिसरों में प्रवेश कर रही है थी l तथा भारी परेशानी का कारण बन रही थी l व्यापार मंडल के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने कुछ समय पहले यह मामला कांगड़ा चंबा लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के ध्यान में लाया थाl संसद में तुरंत धरातल पर जनहित में निर्माण कंपनी को इसे एक समय सीमा के भीतर पक्का करने के निर्देश जारी किए थेl व्यापार मंडल व कुछ सामाजिक संस्थाओं ने जसूर क्षेत्र मे बाजार की सड़कों के सुधार के लिए सांसद व फोरलेन निर्माण कंपनी का आभार जताते हुए यह मांग भी उठाई थी कि जसूर से छतरौली नाला के पुल को यातायात के लिए जल्द खोला जाए क्योंकि लगभग गत 6 साल से बन रहे हैं इस पुल के कारण राजमार्ग का सारा यातायात पुल के अगल बगल में बनी दो काज वे फिलहाल में कच्ची सड़कों से चलाया जा रहा है जहां पर अक्सर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है l इस कारण यहां की कच्ची मिट्टी वाहनों के टायरों के द्वारा बाजार की सड़क तक आ रही है l अगर यह पुल जल्दी नहीं खोला जा रहा है तो उक्त दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे किया जाएl गौरतलव है कि लोगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए लोकसभा कांगड़ा चंबा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने सांसद बनते ही अपने गृह क्षेत्र कस्बा जसूर में फोरलेन निर्माण कंपनी व एन एच आई के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश उस समय दिए थे कि जनहित में इस मार्ग को तुरंत ठीक किया जाए और अव इसके परिणाम धरातल पर का के समक्ष आने शुरू हो गए हैं क्योंकि यह क्षेत्र कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद के क्लीनिक के पास का हैl जसूर व्यापार मंडल व दोनों काज वे सड़कों को तारकोल डालकर पक्का जनहित मे किया जाए ऐसा आग्रह उन्होंने कांगड़ा चंबा लोकसभा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से आज किया है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें