जाहलमा नाले पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी : उपायुक्त किरण भड़ाना

 जाहलमा नाले पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी : उपायुक्त किरण भड़ाना



केलांग : उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज सीमा सड़क संगठन द्वारा जाहलमा नाले पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, शेष कार्य एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर उपायुक्त ने बीआरओ के अधिकारी ओसी  मेजर पारस कोचर के साथ निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की तथा पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण परियोजना की नियमित निगरानी कर रहा है और कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लाहौल घाटी में मटर, गोभी तथा अन्य कृषि एवं बागवानी फसलों की कटाई एवं विपणन का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में किसानों की उपज को समय पर मंडियों एवं बाजारों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण के उपरांत क्षेत्र के किसानों एवं स्थानीय लोगों को स्थायी, सुरक्षित एवं सुगम संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उपज के परिवहन में और अधिक सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से स्थानीय लोगों की आवाजाही तथा मटर, आलू, सब्जियों एवं अन्य कृषि उपज का परिवहन सुचारु रूप से जारी है। इसके बावजूद स्थायी समाधान के रूप में जाहलमा नाला पुल का शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि पुल के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा किसानों की कृषि एवं बागवानी उपज के परिवहन को भी नई गति प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर