*जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें पंचायत प्रतिनिधि विधायक मलेंद्र राजन

*जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें पंचायत प्रतिनिधि  विधायक मलेंद्र राजन 

नूरपुर:-(विनय महाजन)


                                  

नूरपुर  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में विकास खंड इंदौरा की सभी 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान,पंचायत सचिवों तथा  ग्राम रोजगार सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को पंचायत प्रशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कर सकें।कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर तथा बीडीओ सुदर्शन सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वीबी -जी राम जी के अंतर्गत ग्राम सभा में पारित किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक प्रस्ताव समयबद्ध ढंग से तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर