अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से नशा निवारण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर लोगों को किया जागरूक
चंबा,
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी नीतियों तथा नशा निवारण संबंधी जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा 6 जुलाई से 10 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्थानों में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत 6 जुलाई को उपमंडल सलूणी के भलेई और लचोड़ी में नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
चम्बा रंग दर्शन चम्बा के कलाकारों ने अनुसूचित जाति के कल्याण एवं विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे स्वरोजगार योजना, हिमस्वावलम्बन योजना, शिक्षा ऋण योजना, विषेष प्रशिक्षण योजना, लघु विक्रय केन्द्र योजना, हस्त शिल्प विकास योजना, आवास संबंधी योजनाएं, स्वरोजगार योजनाएं, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। सांस्कृतिक दल के प्रभारी राजेश जैरी ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नशा निवारण और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इस दौरान भलेई ग्राम पंचायत के प्रधान पवन भारद्वाज, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, पूजा देवी, ज्योति बाला, सुनीता देवी, रीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें