प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन परमार ने एक भेंट वार्ता मैं व्यवस्था परिवर्तन सरकार पर लगाए कई आरोप

 प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन परमार ने एक भेंट वार्ता मे व्यवस्था परिवर्तन सरकार पर लगाए कई आरोप 


 नूरपुर : विनय महाजन  /

नूरपुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज नूरपुर में एक भेंट वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में अपनी संभावित राजनीतिक हार को देखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।विपिन परमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न हुए लगभग एक माह का समय बीत चुका है, लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अब तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी संभावित राजनीतिक पराजय को देखते हुए जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना के विपरीत है।उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही लंबित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव नहीं करवाए गए, तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्षता, विश्वसनीयता और संवैधानिक जिम्मेदारियां सदैव सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

विपिन परमार ने कांग्रेस सरकार पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकार द्वारा प्रारंभ की गई अनेक जनहितकारी योजनाओं को बंद करने अथवा उनकी गति धीमी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वर्तमान सरकार ने राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनहित, लोकतंत्र और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध पार्टी का संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर