राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में एनसीसी कैडेट्स हेतु जागरूकता एवं संस्थागत प्रशिक्षण सत्र आयोजित

 राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में एनसीसी कैडेट्स हेतु जागरूकता एवं संस्थागत प्रशिक्षण सत्र आयोजित

नूरपुर(विनय महाजन )


राजकीय  आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में महाविद्यालय के यशस्वी एवं सम्माननीय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एनसीसी कैडेट्स के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं संस्थागत प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स के सैन्य कौशल, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना था। प्रशिक्षण के दौरान 9 एच.पी. बटालियन एनसीसी, डलहौजी से पधारे हवलदार यशपाल एवं हवलदार राकेश कुमार ने कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण , एफसीबीसी, मानचित्र पठन , अपनी स्थिति ज्ञात करने की विधि , ड्रिल स्काउट टेस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कैडेट्स ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सैन्य विषयों की उपयोगी जानकारी प्राप्त की। तदपश्चात महाविद्यालय के  एएनओ कैप्टन सुरजीत कुमार ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेट्स से प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश ने दक्षिण-पश्चिम मानसून–2026 के दृष्टिगत आपदा पूर्व तैयारी, सावधानियों एवं जन-जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दक्षिण-पश्चिम मानसून के निर्माण की प्रक्रिया, अत्यधिक सतही बहाव फ्लैश फ्लड, बादल फटना  तथा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से महाविद्यालय के 64 एनसीसी कैडेट्स लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का समापन कैडेट्स को भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर