खेत में काम करने गया परिवार, पीछे से चोरों ने तोड़ा ताला; लाखों के गहने व 90 हजार नकद चोरी

 खेत में काम करने गया परिवार, पीछे से चोरों ने तोड़ा ताला; लाखों के गहने व 90 हजार नकद चोरी


अजय सूर्या नेरचौक : बल्ह उपमंडल के दोहंदी गांव में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने उस समय एक घर को निशाना बनाया, जब परिवार के सभी सदस्य टमाटर के खेत में काम करने गए हुए थे। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 90 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र हीरा सिंह, निवासी गांव दोहंदी, डाकघर बैहल, तहसील बल्ह, जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य टमाटर की तुड़ाई के लिए खेत में गए थे। करीब 11:30 बजे उनका बेटा किसी काम से घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे।

शिकायत के अनुसार चोर घर से सोने की नथ, कानों की बालियां, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठियां, चांदी की पाजेब, चांदी के कड़े, चांदी के हार सहित अन्य कीमती आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर