*हिमाचल के शहरी निकायों में अब सभी वित्तीय लेनदेन डिजिटल के माध्यम से*

 *हिमाचल के शहरी निकायों में अब सभी वित्तीय लेनदेन डिजिटल के माध्यम से*

नूरपुर:-(विनय महाजन) 

हिमाचल सरकार ने प्रदेश की लगभग  सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में ‘उपयोग’ यानी अर्बन प्लेटफार्म फॉर डिलीवरी ऑफ ऑनलाइन गवर्नेंस पोर्टल के माध्यम से नगर सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन को अनिवार्य करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से शायद भ्रष्टाचार को लगाम लग सकती हैl  शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पहली अगस्त से सभी वित्तीय लेन-देन और लेखा-जोखा केवल उपयोग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही किए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार के राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप लिया है।इसका उद्देश्य नगर निकायों के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है। अधिसूचना के अनुसार बजट निर्माण, बिल प्रसंस्करण, जनरल लेजर, रसीदें, परिसंपत्ति प्रबंधन, बैंक मिलान तथा अन्य सभी लेखा संबंधी कार्य राष्ट्रीय नगर लेखा पुस्तिका और हिमाचल प्रदेश नगर लेखा पुस्तिका-2025 के मानकों के अनुसार उपयोग पोर्टल पर किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहली अगस्त से पुराने अभिलेख (लीगेसी डेटा) और सभी नए वित्तीय लेन-देन डिजिटल रूप से उपयोग प्लेटफॉर्म पर दर्ज करना अनिवार्य होगाl इसके अलावा संपत्ति कर, कूड़ा शुल्क, व्यापार लाइसेंस और अन्य नागरिक सेवाओं को भी उपयोग के लेखा मॉड्यूल से एकीकृत किया जाएगा, ताकि राजस्व का लेखा-जोखा पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी हो सके। अधिसूचना में नगर निगमों के आयुक्तों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों एवं सचिवों को उपयोग के 100 प्रतिशत उपयोग, समयबद्ध डाटा प्रविष्टि, ऑनलाइन राजस्व संग्रह और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संबंधित शहरी स्थानीय निकायों को पोर्टल को लाइव करने से पहले यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग प्रमाणपत्र शहरी विकास निदेशक को सौंपना होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपयोग पोर्टल से जारी होने वाले भुगतान बाउचर, रसीदें और वित्तीय रिपोर्टें ऑडिट के लिए अधिकृत एवं प्रमाणिक दस्तावेज मानी जायेगी l जहां तक की निर्माण कार्य हेतु पहले जो काम अपने  चेहतो के नाम पर  दिया जाता था ऑफ द रिकॉर्ड अब इस पर भी सरकार के इस निर्णय के लागू होने से  लगाम लगेगी l उधर  प्रदेश में नगर निगम नगर पंचायत व नगर परिषद में सरकार की स्वच्छता अभियान को धरातल पर लागू करने के लिए सफाई स्थाई सफाई कर्मचारियों की कमी होने से सरकार की यह योजना धरातल पर ठीक नहीं उतर पा रही है बल्कि ठेके के ऊपर यह काम देकर स्वच्छता अभियान को चलाए हुए हैं 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर