*एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार करने मे पुलिस टीम को सफलता *

 *एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार करने मे पुलिस टीम को सफलता *

नूरपुर:-( विनय महाजन )

 जिला पुलिस नूरपुर के तहत थाना रेहन में दर्ज एनडीपीएस मामले (अभियोग संख्या 47/2026, धारा 21, 29) की जांच के दौरान नूरपुर पुलिस ने पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा ने देते हुए बताया कि

 मुकदमे की तफ्तीश  के दौरान आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जग्गू (निवासी गाँव बोपाराय कलां, अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब) का नाम सामने आया था। पुलिस टीम इसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में गठित क्षेत्र की पुलिस टीम ने गत दिनों  धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर से इस आरोपी को गिरफ्तार करने के वाद  इसकी सूचना आरोपी के भाई को दे दी थी l  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मामले में इस्तेमाल किया मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर नहर में फेंक दिया था। आरोपी की तलाशी के दौरान 02 मोबाइल फोन और ₹5,400/- कैश बरामद हुआ है।

 इस ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर