गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गिनवाईं सरकार की योजनाएं


 गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गिनवाईं सरकार की योजनाएं


अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के साथ नशा मुक्ति का संदेश भी पहुंचाया ग्रामीणों तक

सरकारी योजनाओं की जानकारी को मनोरंजक और प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुमोदित मन्नत कला मंच, कुल्लू के कलाकारों ने बुधवार को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की बंदल पंचायत के हलेणी तथा चताणी पंचायत के लारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

  कलाकारों ने लोकगीतों, गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षा, स्वरोजगार, आवास, स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण तथा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन जैसी योजनाओं की जानकारी सरल, रोचक और प्रभावशाली शैली में दी गई। कलाकारों ने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार और समाज के विकास में भागीदार बनें।
   कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। गीतों और संवादों के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया गया।
   जागरूकता कार्यक्रम में बंदल पंचायत के प्रधान बलदेव राज, उपप्रधान दीनदयाल ठाकुर, वार्ड पंच त्रिलोक चंद, महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्य तथा चताणी पंचायत की प्रधान जयदेई, वार्ड पंच दूनी चंद, जौड़ा महिला मंडल, शिव युवा मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर