नूरपुर पुलिस ने मोके पर 17.46 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ दो युवक गिरफ्तार करने के साथ मोटरसाइकिल किया जब्त।

 नूरपुर पुलिस ने मोके पर  17.46 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ दो युवक गिरफ्तार करने के साथ मोटरसाइकिल किया  जब्त।

 नूरपुर(विनय महाजन) 

नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में   मोटरसाईकिल पर  सवार 02 युवकों से 17.46 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की l यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काठगढ़ से इंदौरा रोड के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाके के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल नंबर: HP 97 A 8273 को जांच के लिए रोका। आरोपियों की पहचान1.साहिल कुमार उर्फ लब्बी (उम्र 25 वर्ष), पुत्र  अशोक कुमार, निवासी वार्ड नंबर 3, वी.पी.ओ. इंदौरा, पुलिस जिला नूरपुर (हि.प्र.)।2.नितिन कुमार उर्फ नन्नू (उम्र 26 वर्ष), पुत्र श्री बलविंदर, निवासी वार्ड नंबर 3, वी.पी.ओ. इंदौरा पुलिस जिला नूरपुर (हि.प्र.) की गई l मामले में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 102/2026 धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए  अदालत मे  पेश किया जाएगा l


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर