भदरोआ तथा बेली महंता के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मिले विधायक मलेंद्र राजन, विकास कार्यों पर की चर्चा

 भदरोआ तथा बेली महंता के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मिले विधायक मलेंद्र राजन, विकास कार्यों पर की चर्चा


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज भदरोआ तथा बेली महंता पंचायतों का दौरा कर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की तथा जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप आगामी छह माह की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के अनुरूप कार्य कर रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।विधायक ने बताया कि थपकौर गांव में लगभग 2.40 करोड़ रुपये की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 80 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध ढंग से स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भदरोआ सड़क के उन्नयन के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रदेश सरकार को भेजा गया है।उन्होंने कहा कि ठाकुर राम गोपाल मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की गई है। मंदिर परिसर के समीप नेचर पार्क विकसित किया जाएगा, जहां स्वयं सहायता समूहों एवं महिला मंडलों के लिए आउटलेट स्थापित किए जाएंगे, ताकि वे अपने उत्पादों का विपणन कर सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों।

 मलेंद्र राजन ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके उन्मूलन में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चिट्टा मुक्त पंचायत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक ने बेली महंता तथा भदरोआ पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिएl इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक महाजन,बीडीओ सुदर्शन सिंह, आरओ अब्दुल हमीद,जल शक्ति,लोक निर्माण,राजस्व व विद्युत विभाग के अधिकारी,

भदरोआ पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान स्वरूप सिंह, सभी वार्ड सदस्य, लोधवां पंचायत के प्रधान हरभजन सिंह, उपप्रधान शमशेर सिंह, गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य धर्म सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य चैन सिंह, प्रदीप, भुट्टो खान, बेली महंता पंचायत की प्रधान दर्शना देवी, उपप्रधान चंदर पाल, बीडीसी सदस्य अमरनाथ तथा मंगत राम (शेरा) सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर