धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने पर विधायक सुधीर शर्मा ने जताई खुशी

 धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने पर विधायक सुधीर शर्मा ने जताई खुशी


धर्मशाला पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति पर अपना कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार और उपाध्यक्ष पद पर सरोज निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने पंचायत समिति चुनावों की तिथियां घोषित करने में काफी समय लगाया, लेकिन अंततः चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बीडीसी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पंचायत समिति का सफलतापूर्वक गठन कराया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि अध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष सरोज तथा सभी निर्वाचित सदस्य मिलकर धर्मशाला पंचायत समिति में विकास कार्यों को नई गति देंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लंबित चुनावों को लेकर विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले को न्यायालय में उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिला परिषद के लंबित चुनावों की तिथियां जल्द घोषित की जाएं तथा जिन अधिकारियों की वजह से विभिन्न जिलों में चुनाव नहीं हो पा रहे हैं, उनकी जवाबदेही भी तय की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर