सब-इंस्पेक्टर देवा नंद पदोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर, संभाला थाना फतेहपुर के एसएचओ का कार्यभार
सब-इंस्पेक्टर देवा नंद पदोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर, संभाला थाना फतेहपुर के एसएचओ का कार्यभार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर देवा नंद को विभाग द्धारा इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,नूरपुर में एक गरिमामयी पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नूरपुर व उप-मण्डलीय पुलिस अधिकारी व ज्वाली और एसपी कार्यालय नूरपुर के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सब-इंस्पेक्टर देवा नंद जी के कंधों पर इंस्पेक्टर रैंक के स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से पदोन्नत किया गया।पदोन्नति के साथ ही इंस्पेक्टर देवा नंद को थाना फतेहपुर के थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है, जहाँ उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है।11 मई 1992 को पुलिस विभाग में नियुक्त हुए इंस्पेक्टर देवा नंद का सेवा इतिहास बेहद सराहनीय रहा है। अपने 34 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में भी तैनात रहे हैं।इसके अलावा, जिला चम्बा, जिला कांगड़ा और जिला बिलासपुर के विभिन्न थानों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका विशेष योगदान रहा है।मार्च 2026 में पुलिस थाना नूरपुर में अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अब उन्हें इंस्पेक्टर प्रमोट कर फतेहपुर थाने की कमान सौंपी गई है।इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक नूरपुर, उप-मण्डलीय पुलिस अधिकारी ज्वाली और कार्यालय स्टाफ ने नए नियुक्त हुए एसएचओ इंस्पेक्टर देवा नंद को बधाई व शुभकामनाएं दीं। जानकारी
एक प्रेस नोट में आज पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर के कार्यालय द्वारा दी गई है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें