पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने और रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर मां और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और हर कोई हैरान है। पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार यह मामला जिला काँगड़ा के घेली गांव का है। मृतकों की पहचान बुद्धि सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (42) और उनकी बेटी प्रिया के रूप में हुई है। प्रिया नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। यह जानकारी जिला अतिरिक्त अधीक्षक डी सी वर्मा नूरपुर में देते हुए बताया कि बुद्धि सिंह के अनुसार बीती रात को पूरा परिवार रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को बेसुध पाया। जब उन्होंने हिला-डुला कर देखा, तो दोनों दम तोड़ चुकी थीं। इसी बीच उनका सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा लेख राज भी गंभीर रूप से बीमार मिला और उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं। बेटे की तबीयत बिगड़ती देख उसे तुरंत आनन-फानन में उपचार के लिए क्षेत्र केनागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वर्मा ने वताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक अधीक्षक ने भी स्वयं घेली गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मामले की निष्पक्ष और गहन वैज्ञानिक जांच के लिए एफ एस एल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घर से नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र के थाने में प्राथमिक तौर पर यह मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।फिर भी पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा गृहस्वामी बुद्धि सिंह के बयानों को आधार मानकर तथा आसपास के माहौल को देखते हुए तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर