कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के प्रयासो से चिरकाल से चली आ रही समस्यो का समाधान हुआ कांगड़ा रेल वेली में सभी ट्रेनों की वाहली को लेकर आज

 कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के प्रयासो से चिरकाल से चली आ रही समस्यो  का समाधान हुआ कांगड़ा रेल वेली में सभी ट्रेनों की वाहली को लेकर आज


 नूरपुर(विनय महाजन)               क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने पठानकोट - जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर नियमित रूप से सभी निर्धारित ट्रेन चलाने के लिए 26 जून को रेलवे विभाग के डीआरएम जम्मू से पठानकोट चक्की रेलवे स्टेशन पर पर बैठक की थी जिसमें रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 अब सांसद की इस बैठक का ही असर रहा है कि पहले शुक्रवार को कांगड़ा घाटी की इस नैरोगेज रेल लाइन पर सभी ट्रेन की आवाजाही बंद रहती थी और अब तीन जुलाई के शुक्रवार से  सभी निर्धारित ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने सांसद डॉ राजीव भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है।

डॉ राजीव भारद्वाज ने इस ट्रेन को नियमित रूप से चलने के लिए डीआरएम जम्मू सहित इस ट्रेन के ऑपरेशन,मेंटिनेंस व ट्रैफिक के सभी अधिकारियों से बैठक की थी और सांसद की बैठक के फलस्वरूप ही अब कांगड़ा की नैरोगेज ट्रेन एक बार पुनः पटरी पर लौटी है।अब केवल एक ट्रेन जोकि नूरपुर रोड(जसूर)रेलवे स्टेशन से चलती है और इस बारे भी डीआरएम जम्मू ने सांसद को इस ट्रेन को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है तथा इस ट्रेन के भी जल्द पटरी पर दौड़ने की संभावना है।इस बारे कांगड़ा - चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने कांगड़ा घाटी में नियमित ट्रेन सेवा शुरू करवाने के लिए 26 जून को डीआरएम जम्मू सहित रेलवे के अधिकारियों से पठानकोट में बैठक की थी और डीआरएम जम्मू ने इस तीन जुलाई के शुक्रवार से लगातार ट्रेन चलाए जाने का आश्वासन दिया था और उन्हें खुशी है कि रेलवे ने तीन जुलाई के शुक्रवार को ट्रेन सेवा बंद नहीं की है और इस दिन भी निर्धारित सभी ट्रेन चलाई है जिसका लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा घाटी में लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके अब सुखद परिणाम आना शुरू हो गए है।

उन्होंने कहा कि नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन जिसे जसूर रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है को खूबसूरत रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा और इसके जीर्णोद्धार के लिए लगभग 8.2 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर