विधायक अनुराधा राणा ने किया जहालमा नाला का निरीक्षण, 15 दिनों में पुल और फुट ब्रिज 10 दिन में तैयार करने का भरोसा

 विधायक अनुराधा राणा ने किया जहालमा नाला का निरीक्षण, 15 दिनों में पुल और  फुट ब्रिज 10 दिन में तैयार करने का भरोसा

केलांग -


लाहौल–स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने आज जहालमा नाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) के ओसी पारस कोचर सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने उस स्थान का जायजा लिया, जहाँ आपातकालीन आवाजाही चलाई जा रही हैं तत्पश्चात जहां फुट ब्रीज एंव पुल स्थापित किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं बी आरओ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर BRO के ओसी पारस कोचर ने विधायक को आश्वस्त किया कि पुल का निर्माण कार्य आगामी  15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 दिन के अंदर फ़ुट ब्रिज तैयार करने के निर्देश दिये 


विधायक अनुराधा राणा ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी फसलों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा । प्रशासन और संबंधित विभाग उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, आवागमन की सुविधा और किसानों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा ।

मौके पर मौजूद रहे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग  अशवनि गुलेरीया ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति अजय गुप्ता,जिला परिषद सदस्य छेजांग डोलमा ,जिला परिषद सदस्य पूनम,प्रधान कृष्णा,प्रधान प्रेम लाल,बी डी सी दिनेश कुमार, बी डी सी टशी केसांग ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल कटोच, वीर सिहं जी,शेर सिंह जी अन्य गणमान्य नागरिक माताएँ बहने मौके पर मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर