साम्राज्यवाद विरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का सेमिनार, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 साम्राज्यवाद विरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का सेमिनार, केंद्र सरकार पर साधा निशाना


मंडी : अजय सूर्या /

 भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सदर लोकल कमेटी की ओर से शनिवार को ताराचंद भवन में विना वैद्य की अध्यक्षता में साम्राज्यवाद विरोधी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने देश की आर्थिक नीतियों, महंगाई और श्रम कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की।

लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अमेरिका विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के व्यापारिक निर्णयों पर भी अमेरिकी प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे देश की संप्रभुता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रही है तथा वर्तमान में लागू की जा रही नीतियां अमेरिकी हितों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उनके अनुसार आम नागरिक के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी कठिन होता जा रहा है।

सुरेश सरवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने श्रमिकों से जुड़े कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी श्रम कानून लागू किए गए हैं तथा 12 घंटे की ड्यूटी जैसी व्यवस्थाएं श्रमिक हितों के खिलाफ हैं।

सेमिनार में विना वैद्य, सुनीता, गोपेंद्र, चेतन, विनय, प्रवीण, मनीराम, नीर, भावना, मंजू, काशीराम, देवेंद्र, देशराज, दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर