नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिमुखी कार्यक्रम और नशे के खिलाफ शपथ

 नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिमुखी कार्यक्रम और नशे के खिलाफ शपथ


3 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में शुक्रवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिमुखी (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आईक्यूएसी के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति योजनाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं महाविद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे और उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर