जसूर: छतरौली नाले की पुलिया में मलबा, पठानकोट मार्ग पर संकट
जसूर: छतरौली नाले की पुलिया में मलबा, पठानकोट मार्ग पर संकट
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के जसूर के छतरौली नाले के साथ बने काजवे में पानी निकासी के सीमेंट होल मलबे से बंद हो जाने के कारण पठानकोट जाने वाले मार्ग पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गत बारिश में पुलिया के होल पत्थर और मलबे से जाम हो गए हैं। इससे आगामी बारिश में काजवे के बंद होने और पानी ओवरफ्लो होने की आशंका है। ज्यादा बारिश होने पर पठानकोट को जाने वाला मुख्य रास्ता बंद हो सकता है। ग्रामीण राम लुभाया, अरुणेश,विजय ,संजय शर्मा, रवि, राजेश कुमार, रमन मेहरा,संदीप, माधव आदि ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि अगली बरसात से पहले फोरलेन निर्माण कंपनी को निर्देश देकर इसे तुरंत साफ करवाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष नाले में आई भारी बाढ़ से मंडी-पठानकोट मार्ग लगभग 3 घंटे बाधित रहा था।
इस मामले मे एसडीएम अरुण शर्मा नूरपुर ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। फोरलेन कंपनी को निर्देश देकर पुलिया के सीमेंट होल जल्द खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें