राजस्व मंत्री ने कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में की शिरकत समावेशी समाज निर्माण में कांग्रेस के प्रयासों को दोहराया

 राजस्व मंत्री ने कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में की शिरकत

समावेशी समाज निर्माण में कांग्रेस के प्रयासों को दोहराया
     
  रिकांगपिओ,            



राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह  नेगी ने आज यहां रिकांगपिओ  में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में लोगों की समस्याओं को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उपेक्षित व निर्धन वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अति दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए मानवीय स्वरूप के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि वंचित वर्गों को व्यवस्था परिवर्तन के दौर में मुख्य धारा में शामिल कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़ अधिनियम-1968 व मनरेगा-2005 निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण व उत्थान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का निर्णय भाजपा की जन विरोधी सोच को दर्शाता है।
श्री जगत सिंह नेगी ने इसके उपरान्त लोक निर्मिण विभाग के विश्राम गृह रिकांग पिओ में आयोजित कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार की मजबूत रीढ़ हैं तथा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे धरातल पर प्रदेश सरकार की समावेशी नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लागों तक पंहुचाएं ताकि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनओं का लाभ आम लोगों को मिल सकें और प्रति व्यक्ति आय में इजा़फा संभव हो सके।
 
जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए मजबूती से पैरवी करती है तथा उनके कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में शामिल कर रही है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों  में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

श्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है तथा प्रदेश में 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि ग्रामीण परिवेश के छात्रों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई व यूजीसी में समान अवसर उपलब्ध हो सके और वे दक्षता उन्नयन से वैश्विक निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त, किन्नौर जिला में निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ व कानम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सीबीएसई पैटर्न व पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा शीघ्र ही कटगांव व पूह सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न आरंभ किया जाएगा जिससे हर वर्ग के बच्चों को घर -द्वार पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल सके।

राजस्व मंत्री ने उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे धरातल पर आमजन को प्रदेश सरकार की समावेशी योजनाओं से अवगत करवाएं तथा एकजुटता से संगठन को मजबूत करें ताकि भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सके।

बागवानी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छोटे व सीमांत बागवानों,  पशुपालकों व कामगारों के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं तथा इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और प्रदेश आदर्श राज्य के रूप में उभरे।

इस अवसर पर निदेशक राज्य सहकारी बैंक विक्रम सिंह नेगी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, निदेशक ए0पी0एम0सी0 शिमला-किन्नौर एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, इंटक राज्य उपाध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शुदारंग कुलवंत सिंह नेगी, कांग्रेस नेत्री ललिता पंचारस, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा प्रितम नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: