देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को पोंग बांध विस्थापितो की समस्याओं को लेकर लिखेंगे एक पत्र
देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को पोंग बांध विस्थापितो की समस्याओं को लेकर लिखेंगे एक पत्र नूरपुर स:-( विनय महाजन )
नूरपुर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर समिति के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे बताया कि कहा कि 53 वर्ष बीत गए,पौंग बांध से उजड़े हुए लोगों लेकिन आज तक इन्हें ठीक ढंग राजस्थान सरकार पुनर्वास नहीं कर पाई,16 हजार 3 सो पच्चीस परिवार उजड़े जिनमें से आठ हजार 500 के लगभग परिवारों को राजस्थान में मुरब्बे मिले और लोग सेटल हुए,लेकिन अभी आधे परिवार आठ हजार के करीब जिन्हें कोई मुरब्बे नहीं मिले।जो पौंग डेम परियोजना का दस्तावेज तैयार हुआ उसमें पौंग बांध विस्थापितों को गंगानगर के पास लाखों हैक्टेयर भूमि रखी गई एलॉट करने को कुछ को अलॉट की और शेष डिजर्ट एरिया जेसलमेर बाड़मेर राम गढ़ मोहन गढ़ में भेजा जाने लगा जिससे लोग दुखी है।अव तीसरी पीढ़ी शुरू हो चुकी है लेकिन मुरब्बा अलॉटमेंट का काम पूरा नहीं हुआ।पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने बहुत से विस्थापितों से बात की है वे सभी जैसलमेर में जमीन देने के खिलाफ और चाहते है कि हैं कि या तो उन्हें गंगानगर बेल्ट में ही मुरब्बे दिए जाओ प्लानिंग डाक्यूमेंट में है या राजस्थान सरकार एक मुरब्बे के बदले पांच करोड़ पैसा अदा करे मुरब्बे न दें।
पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रशासन पौंग विस्थापितों को किसी न किसी बहाने से परेशान करता है और माफिया ग्रुप से मिलकर पैसा बनाकर फर्जीवाड़े से मुरब्बों को बेचा जा रहा है,यदि राजस्थान सरकार नहीं चाहती कि गंगानगर में जमीन देना तो पांच करोड़ रुपया जमीन के बदले दे। पीसी विश्वकर्मा ने कहा के जैसलमेर मोहन गढ़ रामगढ़ में जिन्हें मुरब्बे मिले हे उनसे भी मिले है कोई वहां खुद काश्त नहीं करता राजस्थान के लोग ही ठेके पर मुरब्बा लेता है और बिजाई करता है,कुछ शेयर मुरब्बा धारक को लायन शेयर खुद राजस्थानी ले लेता है।
राजस्थान सरकार को हिमाचली लोगों का आभारी होना चाहिय जिनके त्याग से जैसलमेर एरिया में पीने का प्रयाप्त पानी भी मिला और डिजर्ट एरिया भी पंजाब जैसा हरा भरा हो रहा है।पीसी विश्वकर्मा ने हिमाचल के योद्धा मुखमंत्री सुखबिंदर सुक्खू से आग्रह किया है कि राजस्थान सरकार से पुनर्वास को लेकर बातचीत करें और 5करोड़ की राशि प्रति मुरब्बा दिलाकर समस्या को खत्म करें पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे प्रार्थना करेंगे कि पंजाब राजस्थान हरियाणा हिमाचल सरकार की संयुक्त बैठक की मध्यस्थता कर इस समस्या का पूर्ण समाधान कर दें। विश्वकर्मा ने कहा कि वे पौंग बांध विस्थापितों के साथ मेल मिलाप कर जंतर मंतर दिल्ली में प्रदर्शन और धरना कर राष्ट्र का 50 साल की समस्या पर ध्यान खींचेंगे सरकारों की लापरवाही अकर्मण्यता की मिसाल राष्ट्र के सामने रखेंगेl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें