कुण्डन काऊ सैन्च्यूरी के संचालन के ऊपर लगे आरोपों को प्रशासन गम्भीरता से ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
कुण्डन काऊ सैन्च्यूरी के संचालन के ऊपर लगे आरोपों को प्रशासन गम्भीरता से ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
आज जिया , बडसर पंचायतों के नौजवान समाजसेवी रोहित चौहान व संजीव कुमार के नेतृत्व में पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मिले । इन नौजवानो ने बेहद चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने किस मकसद से इस काऊ सैन्च्यूरी का निर्माण करवाया था। आज लगातार यहाँ मर रहे पशुओं को यहाँ दबाकर यह स्थल एक किस्म का पशु कब्रिस्तान बनता जा रहा है।
इन नौजवानो ने पूर्व विधायक को स्मरण करवाया कि इन्साफ संस्था का यह नारा था "नहीं दिखेगा पालमपुर की सडको पर बेसहारा गऊ वंश" लेकिन यहाँ सड़कों पर यह ग ऊ वंश वैसे का वैसा ही दिखता नज़र आ रहा है।
पूर्व विधायक ने इन नौजवानो को अवगत करवाया कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जय ठाकुर , पशुपालन मन्त्री वीरेन्द्र कम्बर व काऊ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक शर्मा के तहेदिल से आभारी है जिन्होंने इन्साफ संस्था की प्रस्तावना एवं प्राकलन पर मोहर लगाते हुए इस काऊ सैन्च्यूरी के लिए 2 करोड़ 94 लाख रुपये मंजूर किये । लेकिन जव यह काऊ सैन्च्यूरी बनकर लगभग तैयार हो ग ई ओर संस्था के साथ एम ओ यू साईन करने की बारी आई तो विभाग ने इफ एण्ड बटस के क ई नियम व कायदे कानून जड दिये ।
कुल मिलाकर पूर्व विधायक ने प्रशासन को भी घेरते हुए कहा कि अव इस काऊ सैन्च्यूरी के संचालन का किस आधार पर किस एजेंसी के साथ एम ओ यू साईन हुआ है। उसका सार्वजनिक करण किया जाए साथ ही किसकी अनुशंसा पर यहाँ पशु भेजे जाते है । जबकि सडकों पर इन आवारा वेसहारा ग ऊ वंश की स्थिति तो यथावत दिखती नजर आती है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें