लोक गीतों व नाटक द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार
लोक गीतों व नाटक द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार
आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपा के रोठी गांव व कुंगश पंचायत के कुंगश गांव में आशाढ़ी मेले के दौरान सहारा कला जत्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की की गई। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा की योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, राजीव गाँधी ई- टेक्सी योजना, आवास एवं स्वास्थ्य योजनाओं सहित सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, अंतर्जातीय विवाह तथा विधवा पुनर्विवाह आदि योजनाओं की जानकारी सरल एवं मनोरंजक शैली में प्रस्तुत की। गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा सकते हैं। साथ ही नशे के ऊपर भी बहुत सी जानकारी दी गई I नाटक के द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल व कला जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान ग्राम पंचायत रोपा दीप चंद, उप प्रधान राज कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य अंजना देवी तथा ग्राम पंचायत कूंगश प्रधान सीमा देवी, उप प्रधान लछि राम, वार्ड सदस्य विद्या देवी प्रेम पाल, निर्मला देवी सहित महिला मंडल भूठि, महिला मंडल देउली, महिला मंडल वगाशा, युवा मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे I

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें