विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक मासिक संपन्न हुई
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक मासिक संपन्न हुई - नूरपुर:-( विनय महाजन )
हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की मासिक बैठक विधूत विश्राम गृह बोढ़ में इकाई प्रधान इंजिनियर मान सिंह धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस अवसर पर यूनिट सचिव अरुणा सहोत्रा, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, जाटू राम ,जवाली इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजिनियर चैन सिंह पठानिया ,ऑडिटर इंजिनियर कृष्ण धीमान ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल सरकार 15 प्रतिशत लंबित डीए (महंगाई भत्ता), ब संशोधित वेतनमान की बकाया राशि शीघ्र जारी करें। क्योंकि कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से आर्थिक भेदभाव झेल रहे हैं। महंगाई भत्ते केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती मंहगाई के मध्य नजर रखते हुए दिया जाता है। मगर हिमाचल सरकार द्वारा 15% महंगाई भत्ते ना दिए जाना पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। आर्थिक तौर पर क्लास फोर पेंशनर बा कर्मचारी से लेकर क्लास वन एक एक पेंशनर,कर्मचारी को एक लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए का सालाना नुकसान उठाना पड़ रहा है l आज की बैठक मे पुरजोर मांग हिमाचल सरकार से है कि पेंशनरो और कर्मचारियों को 15% मंहगाई भत्ता शीघ्र जारी किया जाए। और पेंशनरों,कर्मचारियों को उनके वैध वित्तीय अधिकारों से वंचित रखना अनुचित है। अगर जायज मांगों को लगातार अनदेखा किया गया तो कर्मचारियों और पेंशनरों में सरकार कि प्रति असंतोष और आक्रोश बढ़ेगा। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को आने वाले चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। और स्मार्ट मीटर को लगाने में विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग बड़ी तेजी से कार्य कर रहा है जिसका हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी ,इंजिनियर और पेंशनर के जॉइंट फ्रंट के आवाहन पर नूरपुर फोरम भी स्मार्ट मीटिंग का पुरजोर विरोध करता है क्योंकि जब पुराने मीटर सही रीडिंग दे रहे हैं तो आठ हजार, दस हजार रूपए का स्मार्ट मीटर लगाने की क्या जरुरत है? एल टी की लाइनों में अगर देखा जाए तो ऐसा महसूस होता है कि बिजली की तारों को पेड़ों पर बांध दिया गया है । लोगों को पूरी बिजली नहीं मिल रही हैं जिस कारण घरों में लगे टी वी, ए सी,पंखे और फ्रिज घरों में नहीं चलते ,नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरुरत है । पेड़ों की कटिंग करने की जरूरत है?और तो और जो पीवीसी तार जिसके माध्यम से बिजली की सप्लाई मीटर को दी गई है उन पीवीसी तारों को पिछले 30 से 40 वर्षों में बदला ही नहीं गया उनको बदलने की जरूरत है। विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग बिजली की लाइनों को स्मार्ट बनाएं । लोगों को अच्छी बिजली पहुंचाएं । उसके बाद स्मार्ट मीटर की बात करे । स्थानीय लोगों की यह शिकायतें है कि हमारे घरों में बलब नहीं जलते ,टी वी,फ्रिज और ए सी नहीं चलते हमारी लाइनों को तीन फेस किया जाए ।ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी को बढ़ाया जाए। मगर इस दिशा में बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की कार्यबाही प्रबंधक वर्ग इस पर गौर करें l इस अवसर पर अधिशासी अभियंता स्वतंत्र गुप्ता गुप्ता चरण सिंह, परशोतम, प्रेम सिंह, अशोक, अजय शर्मा, बलवंत ठाकुर, लक्ष्मी नारायण, मोहिंदर सिंह, मदन, हरबंश, बाबू राम, सरवन ठाकुर, कमर सिंह, किरपाल, सुरेश शर्मा सहित 40 पेंशनरो ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें